शोपियां में सुरक्षाबलों ने ISJK कमांडर इशफाक सोफी को किया ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर ISJK के कमांडर इशफाक अहमद सोफी को मार गिराया है। जाकिर मूसा के अलावा इशफाक अहमद सोफी कश्मीर में आईएसजेके का बड़ा कमांडर था। इशफाक अहमद सोफी जम्मू-कश्मीर के सोपोर का रहने वाला था।
