इसो ने साइकिलिंग विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर रचा इतिहास
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अंडमान निकोबार के 18 वर्षीय युवा साइकिलिस्ट इसो अलबेन ने स्विट्जरलैंड के ऐगले में खेले गए यूसीआई जूनियर ट्रैक साइकिलिंग विश्व चैम्पियनशिप के व्यक्तिगत स्प्रिंट में रजत पदक जीता। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले साइकिलिस्ट बन गए हैं। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में छठे स्थान पर रहा, वहीं जर्मनी, न्यूजीलैंड और यूनान ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया।