इजराइल ने की सीरिया में कई जगह बमबारी, 11 लड़ाकों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इजराइल ने आज तड़के सीरिया में कई ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। जिसमें सरकार समर्थक कम से कम 11 लड़ाकों की मौत हो गई। मारे जाने वालों में 2 सीरियाई नागरिक भी हैं। आपको बता दें सीरियाई क्षेत्र से दागे गए एक रॉकेट को गिरा देने के बाद ये हमले हुए। सीरिया में युद्ध की स्थिति पर नजर रखने वाली ब्रिटेन स्थित संस्था ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि पिछले साल मई के बाद से सीरिया में इजराइल का ये सबसे भीषण हमला है।
