इजराइल ने रॉकेट अटैक के जवाब में गाजा के 100 आतंकी ठिकानों को उड़ाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इजराइल ने तेल अवीव पर हुए रॉकेट हमलों के जवाब में गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक की हैं। इजरायली सेना ने गाजा में लगभग 100 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इस एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव बढ़ सकता है। इससे पहले तेल अवीव में एन्क्लेव से दो रॉकेट लॉन्चर दागे गए थे। 2014 के युद्ध के बाद इजराइल ने पहली बार हवाई हमलें किए।
