ISSF World Cup: अभिषेक वर्मा ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा ने शनिवार को ISSF World Cup के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। इस स्वर्ण के साथ ही अभिषेक ने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले 5वें निशानेबाज बन गए हैं। अभिषेक से पहले अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी और दिव्यांश सिंह पंवार भी ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं।
