इस्तांबुल: मशहूर पत्रकार जमाल खाशोज्जी की हत्या, टुकड़े-टुकड़े किया शव
Kapil Chauhan
News Editor
सऊदी अरब के शाही परिवार की आलोचना करने वाले मशहूर पत्रकार जमाल खाशोज्जी की इस्तांबुल में स्थित सऊदी दूतावास में हत्या कर दी गई है। बता दें कि जमाल ने जान जाने के डर से देश छोड़ दिया था और वो फिलहाल अमेरिका में रह रहे थे। तुर्की पुलिस के मुताबिक पत्रकार को टॉर्चर किया गया और फिर हत्या कर दी गई। इसके बाद उनके शव के टुकड़े भी किए गए। पुलिस की ओर से अब तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया है। वहीं सऊदी अरब ने आरोपों को झूठ बताया है।
