UP: बड़ी लापरवाही, 23 करोड़ रु. का बिजली बिल देख बिगड़ी युवक की हालत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pixabay
UP Electricity Department ने एक युवक को 23 करोड़ रुपये का बिजली बिल थमा दिया है। खास बात ये है कि विभाग ने बिल में साफ तौर पर लिखा है कि युवक के घर में कुल 178 यूनिट की खपत की गई है। यह पूरा मामला यूपी के कन्नौज का है। पीड़ित अब्दुल बासित ने इस मामले की शिकायत करते हुए कहा कि मुझे लग रहा है कि बिजली विभाग ने मुझे पूरे उत्तर प्रदेश का बिल थमा दिया है। बता दें कि विभाग ने बासित को 23,67,71,524 रुपये का बिजली बिल थमाया है।
