x

इटली ने पहले दिन Davis Cup 2019 के दोनों मुकाबले जीतकर भारत पर बनाया दबाव

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: AFP

कोलकाता साउथ क्लब में हुए डेविस कप के क्वालीफायर में इटली ने भारत को 2-0 से पछाड़ दिया है। अनुभवी एंड्रियास सेप्पी ने रामकुमार रामनाथन को 6-4, 6-2 से हराकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर इटली के मैटेयो बेरेटीनी ने भारत के नंबर एक खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को हराया। इटली ने मुकाबले के पहले दिन दोनों सिंगल्स मुकाबले जीत लिए। सभी की निगाहें फिलहाल शनिवार को रोहन बोपन्ना और दिविज शरण के युगल मुकाबले पर टिकी हैं।