x

आईटीबीपी जवानों ने माउंट कांगचेंग्यो की चोटी पर स्वतंत्रता दिवस से पहले फहराया तिरंगा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

आईटीबीपी के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सिक्किम में माउंट कांगचेंग्यो की चोटी फतह कर ली थी। जवानों ने इस चोटी पर 14 अगस्त को तिरंगा फहरा दिया था। ट्वीटर पर ये जानकारी देते हुए आज आईटीबीपी ने तस्वीरें भी शेयर कीं। जॉइंट ऑपरेशन 'पुलकित' आईटीबीपी के पूर्वी और उत्तरी फ्रंटियर्स के 32 सदस्यों ने मिलकर पूरा किया। दल का नेतृत्व डीसी दिग्विजय सिंह कर रहे थे।