ITC ने संजीव पुरी को बनाया नया Chairman & Managing Director
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ITC ने कंपनी के MD संजीव पुरी को Chairman & MD बनाया। कंपनी ने आज बताया कि पुरी की ये पदोन्नति पूर्व चेयरमैन वाई.सी.देवेश्वर के निधन के बाद की गई है। बता दें देवेश्वर का शनिवार की सुबह निधन हुआ। कंपनी ने नियामक को बताया- कंपनी के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को चेयरमैन बनाने का फैसला हुआ। ये नियुक्ति आज से प्रभावी है।
