72 साल की उम्र में ITC चेयरमैन YC Deveshwar का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
24 अगस्त 1910 में तंबाकू कंपनी के रूप में शुरू हुई इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड (ITC) के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और CEO वाईसी देवेश्वर का आज 72 साल की उम्र में निधन हुआ। देवेश्वर दो दशक से ज्यादा ITC प्रमुख रहे। देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ। देवेश्वर के कार्यकाल में कंपनी की आय में 10% का इजाफा हुआ और कंपनी 3 लाख करोड़ की बनी।
