इवांका ट्रंप ने World Bank Chief के पद के लिए की इन्दिरा नूई की सिफारिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इन दिनों World Bank के अध्यक्ष पद के लिए Pepsico की पूर्व CEO इन्दिरा नूई के नाम पर विचार चल रहा है। भारत में जन्मीं 63 वर्षीय नूई ने 12 साल तक पेप्सिको की कमान संभालने के बाद अगस्त 2018 में पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने ‘नूई को प्रशासनिक सहयोगी' बताया है। बता दें, उल्लेखनीय है कि इवांका विश्वबैंक के नये प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं।
