त्राल मुठभेड़ में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर समेत 2 आंतकी ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कश्मीर के त्राल में आज एक एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर अहमद खान को मुठभेड़ में ढेर किया गया है। सुरक्षाबलों के लिए इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। परिजनों ने मुदस्सिर के शव की पहचान की है, अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं मारे गए दूसरे आतंकी का नाम खालिद है। पुलिस को फिलहाल 3 में से 2 शव ही बरामद हुए।
