लाइन सिस्टम को लेकर जगन्नाथ पुरी में हिंसा, 30 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Holidify
जगन्नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंक्ति व्यवस्था शुरू करने के खिलाफ एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन के 12 घंटे के बंद के दौरान बुधवार को भड़की हिंसा में 10 पुलिसकर्मियों समेत करीब 30 लोग घायल हो गये। पुलिस द्वारा श्री जगन्नाथ सेना के संयोजक प्रियदर्शन पटनायक को हिरासत में लिये जाने के बाद संगठन की ओर से आयोजित बंद हिंसक हो गया। प्रायोगिक आधार पर पुरी मंदिर में पंक्ति व्यवस्था लागू होने के बाद ही संगठन ने बंद की घोषणा की थी।
