मुंबई, पंजाब के बाद अब राजस्थान में भी पाक क्रिकेटर्स की तस्वीरें हटाईं गईं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पुलवामा हमले से नाराज क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और पंजाब क्रिकेट संघ के बाद अब राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन ने भी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें अपनी गैलरी से हटा दी हैं। जहां RCA ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में लगी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तस्वीरें हटा ली हैं। इससे पहले पंजाब क्रिकेट संघ ने मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में लगीं पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की तस्वीरें हटा दीं थीं। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में भी इमरान खान के पोस्टर को ढ़का गया।
