दिल्ली पुलिस ने जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा हमले से है कनेक्शन !
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश के आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम सज्जाद है और वो जम्मू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्जाद को कल रात दिल्ली के लाजपत राय मार्केट के निकट से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सज्जाद जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर है। उसके तार पुलवामा हमले से जुड़ने की आशंका भी है।
