पुलवामा हमला कराने वाला जब एक थप्पड़ लगने पर उगलने लगा पाक के तमाम राज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पुलवामा हमले के बाद खुद को भले ही तीस मार खां समझे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब पूछताछ के दौरान पड़े एक ही थप्पड़ में वो हिल गया था और आतंकी गतिविधियों के बारे में काफी कुछ बताने लगा था। ये सब उसके साथ 1994 में गिरफ्तारी के बाद सेना की पूछताछ में हुआ था। इसके बाद उसने पाकिस्तान से चलाई जा रही आतंकी कैपों के बारे में अहम राज खोले थे और आतंकी कैंपों में रिक्रूटमेंट के प्रोसेस को भी बताया था।
