जैश ने लिखी चिट्ठी, मुंबई, चेन्नई समेत कई स्टेशनों पर धमाकों की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी देश के कई रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को 8 अक्टूबर को निशाना बना सकते हैं। रोहतक स्टेशन के अधिकारियों को हाल ही में एक धमकीभरा पत्र मिला, जिसमें हमले की धमकी दी गई है। इसे जैश आतंकियों ने भेजा है। पत्र में रोहतक, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु स्टेशन समेत कई जगहों पर धमाके करने की बात कही गई है। रेलवे ने देशभर में स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी की।
