PAK बॉर्डर से पंजाब में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकी, दिल्ली भी अलर्ट पर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hindustan
पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के इनपुट के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के 6-7 आतंकवादी पंजाब में घुस चुके हैं। ये आतंकी फिलहाल पंजाब के फिरोजपुर के आसपास हो सकते हैं। फिलहाल पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस अौर प्रशासन सतर्कता से जांच कर रहे हैं। पंजाब का फिरोजपुर पाकिस्तानी सीमा से सटा हुआ है और ये आतंकी घुसपैठ करके इस इलाके में आए हैं। बताया जा रहा है कि जैश के ये आतंकवादी दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
