x

WIvsENG: जेम्स एंडरसन का नया रिकॉर्ड, इस मामले में की इयान बॉथम की बराबरी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ICC

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के साथ जारी पहले टेस्ट मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया। वो अपने देश के लिए एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी इयान बॉथम के बराबर पहुंच गए हैं। बता दें बॉथम ने 102 टेस्ट मैचों में ही 27 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए थे। जबकी एंडरसन ने 146 मैचों में उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी की।