घाटी में ग्रेनेंड से हमला, तीन जवान घायल, स्थिति नाजुक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के राजबाग इलाके में आतंकियों ने पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से दो जवान ट्रैफिक विभाग के हैं। तीन जवानों को तत्काल उनके साथियों ने पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में लश्कर के एक आतंकी को पकड़कर सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं।
