शोपियां में एनकाउंटर के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर बढ़ते तनाव के बीच J&K में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। कश्मीर घाटी के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह से चल रही मुठभेड़ में 2 आतंकी मार गिराए गए। मारे गए दोनों आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से था। पुलवामा हमले में भी जैश का नाम सामने आया था। बता दें एक मकान में छिपे हुए आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना पर फायरिंग की थी।
