जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में 3 आतंकी ढ़ेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कश्मीर के जेनपोरा, शोपियां में सुरक्षाबलों ने आज मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद इलाके में भड़की हिंसा में 3 लोग जख्मी हुए। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने जेनपोरा समेत शोपियां के सभी संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही इंटरनेट सेवाओं को भी बंद किया। आतंकियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं।
