जम्मू-कश्मीर: आतंकवादी समूहों में शामिल होने की फर्जी पोस्ट के खिलाफ FIR
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
जम्मू-कश्मीर में युवकों के आतंकवादी समूह में शामिल होने की फर्जी पोस्ट को लेकर FIR दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में फेसबुक और व्हाट्सऐप के माध्यम से स्थानीय युवकों के आतंकी समूह में शामिल होने की अफवाह फैलाई जा रही थी। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के पुलिस ने उन दो युवकों का पता लगा लिया है। जिनके नाम इस पोस्ट में लिए गए हैं। गौरतलब है कि आतंकवादी समूहों में शामिल होने से जुड़ी तस्वीरें और मैसेज व्हाट्सएप समूहों में फैलाये जा रहे हैं।
