हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, एनकाउंटर जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज सुबह से शुरू क्रालगुंड और हंदवाड़ा में गोलीबारी चल रही है। इसमें एक आतंकी मारा गया है। सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। स्थानीय स्थिति को काबू में रखने के लिए हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। इससे पहले मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया और आतंकियों के घर को उड़ा दिया था।
