पुलवामा: सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढ़ेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
घाटी में आए दिन आंतकी वारदात हो रही हैं। ऐसी ही एक वारदात में आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल के हफू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। फिलहाल सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है। दूसरी तरफ सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ वाली जगह से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इसके साथ ही केस दर्ज करके पुलिसकर्मियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
