पाक ने फिर LOC पर किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LOC पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। बता दें पाक सेना ने भारत की आगे की चौकियों और गांवों पर गोलीबारी की और गोले भी दागे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से सुबह साढ़े नौ बजे नौशेरा सेक्टर के केरी, लाम, पुखर्नी और पीर बडासेर क्षेत्रों में गोलीबारी तथा गोलाबारी शुरू हुई। पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग का जवाब LOC पर तैनात भारतीय सैनिकों ने मुहतोड़ तरीके से दिया है।
