घाटी में पाकिस्तान ने लगाए जंग की धमकी वाले पोस्टर, सीजफायर उल्लंघन, 1 जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान ने कश्मीर में पोस्टर वॉर शुरू किया। श्रीनगर के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना के डीजी आईएसपीआर आसिफ गफूर के पोस्टर लगे। जिनसे जंग की धमकी का संदेश आया। वहीं पाकिस्तान की ओर से आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर की सीमा पर छोटे हथियारों से फायरिंग और मोर्टार दागे गए। जिनमें एक भारतीय जवान शहीद हुआ। बता दें आर्टिकल-370 हटने के बाद से पाक सीजफायर उल्लंघन कर रहा है।
