J&K: सुरक्षाबलों ने पुलवामा में ढ़ेर किए 2 आतंकी, हथियार बरामद, मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों ने आज सुबह पुलवामा जिले में 2 आतंकियों को मार गिराया है। ये एनकाउंटर पुलवामा के खरू इलाके में हुआ है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से काफी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान अदनान अहमद लोन और आदिल बिलाल भट के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों हिजबुल के आतंकी थे।
