J&K: शोपियां में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को घेरा, एनकाउंटर जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शोपियां के सनग्रान इलाके में एक घर में 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा बलों को आतंकियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद से आज सुबह सेना, सीआरपीएफ और SOG की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑप्रेशन चलाया।आतंकियों ने पहले जवानों पर गोलीबारी की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने फायरिंग की।
