त्राल एनकाउंटर में हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ढ़ेर, सुरक्षाबलों ने मकान को उड़ाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों की ओर से चलाया जा रहा अभियान जारी है। कल शाम से त्राल में शुरू हुए मुठभेड़ में आज सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया और आतंकियों के घर को उड़ा दिया। दोनों आतंकियों की लाश मिल गई है। ये दोनों हिजबुल मुजाहिदिनी आतंकी संगठन से जुड़े थे। सुरक्षाबलों ने इनके पास से राइफल समेत कई असलहे भी बरामद किए हैं। मारे गए दोनों आतंकी त्राल के ही थे।
