NIA ने शुरू की सबसे बड़ी कार्रवाई, 25 किमी. दायरे में चल रही खोजबीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
पुलवामा में हमले के 48 घंटे पहले के सभी मैसेज और कॉले डिटेल खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने हादसे के 25 किमी तक के इलाके में अपनी जांच को तेज कर दिया है। हमले वाले स्थान के 25 किलोमीटर के अंदर बड़ी संख्या में आतंकी छिपे हो सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर NIA और सुरक्षा बलों ने अपनी कवायद तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि इंटरनेट सेवा को भी ठप कर दिया गया ताकि किसी भी तरह का कम्युनिकेशन आतंकियों की ओर से नहीं किया जा सके।
