J&K: पुलवामा में CRPF-SOG कैंप पर हमले में जवान घायल, सैन्य कार्रवाई जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। आतंकियों ने सीआरपीएफ-एसओजी कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया था। आतंकवादियों ने पुलवामा के नेवा स्थित सीआरपीएफ के शिविर पर गोलीबारी भी की। हमले में घायल जवान को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। सुरक्षाबलों के मुताबिक आतंकियों ने रात 12.45 बजे नेवा गांव में सीआरपीएफ शिविर और एसओजी पर ग्रेनेड फेंके और भारी गोलीबारी की थी।
