अनंतनाग में डीसी ऑफिस पर ग्रेनेड हमला, 5 लोग घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में डीसी ऑफिस के सामने सुरक्षाबलों पर अज्ञात आतंकियों ने ग्रेनेड फेंककर हमला किया।जिसमें 5 लोग घायल हुए। सुरक्षाबल डीसी ऑफिस की सुरक्षा में दरवाजे पर तैनात थे। घायलों में सुरक्षाबल के जवान हैं या स्थानीय निवासी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें हमले के बाद इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
