जम्मू कश्मीर: हिजबुल का आतंकी सरफराज भारी गोला-बारुद के साथ गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक आतंकी जिसका नाम सरफराज अहमद शीर बताया जा रहा है, उसे बांदीपोरा से गिरफ्तार किया गया है। सरफराज अहमद को सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स, टेरीटोरियल आर्मी की 162वीं बटालियन और जम्मू कश्मीर पुलिस की एक ज्वॉइन्ट टीम ने गिरफ्तार किया है। सेना को उसके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी मिला है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने शोपियां से भी हिजबुल के 2 आतंकी गिरफ्तार किए हैं।
