बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बारामूला के किरी क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया था। जिसके बाद आतंकियों का ठिकाना पता लगते ही जबावी कार्रवाई में 2 आतंकी मारे गए। तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी।
