घाटी में बर्फबारी बनी मुसीबत, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ठप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू के पुंछ में पिछले कई घंटों में भीषण बर्फबारी हुई है। इस कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप हो गया और कई वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे हैं। पुंछ के मुगल गार्डन इलाके में भी सिर्फ और सिर्फ बर्फ दिखाई दी। कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्दी इतनी ज्यादा है कि कहीं भी आना-जाना मुश्किल है। वहीं जम्मू-कश्मीर स्थित लेह का आज का न्यूनतम तापमान -11.9 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में -16.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
