जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी बस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 12 की मौत और 15 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के बनिहाल में शनिवार सुबह यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं इस दुर्घटना के बाद सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। हादसे में 15 लोग जख्मी हुए हैं। बता दें कि इलाके के लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
