वीडियो: जमशेदपुर के रिश्वतखोर फर्जी ACB अफसर को महिला ने चप्पलों से धुना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
झारखंड के जमशेदपुर में खुद को ऐंटी करप्शन ब्यूरो अफसर बताने वाले शख्स की महिला ने पहले तो चप्पलों से जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि शख्स ने महिला से 50 हजार रुपये मांगे थे। महिला ने रुपये देने के लिए इस शख्स को पहले से तय जगह पर बुलाया। इसी दौरान महिला ने पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी थी।
