J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों को को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। साथ ही सोपोर के बरातकलां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है।सुरक्षाबलों का कहना है कि फिलहाल फायरिंग रुकी हुई है। लेकिन आतंकियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों का कहना है कि पुख्ता जानकारी के बाद इलाके की घेराबंदी की गई। फिलहाल इलाके में इंटरनेट सेवा बंद की गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
