नसीम जैदी ने Jet Airways के बोर्ड से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वित्तीय संकट में फंसी Jet Airways की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। हाल ही में कंपनी के गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक नसीम जैदी ने व्यक्तिगत कारणों और समय की कमी का हवाला देते हुए बोर्ड से इस्तीफा दिया। पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी अगस्त 2018 में जेट एयरवेज से जुड़े थे। इससे पहले 23 मार्च को जेट एयरवेज के प्रमोटर और संस्थापक नरेश गोयल ने इस्तीफा दिया था।
