जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को लेकर ईडी ने किया बड़ा खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल द्वारा कर से बचने की कई योजनाएं तैयार करने और भारी मात्रा में धन का गबन कर उसे विदेश भेजने का मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को ये जानकारी दी। ईडी ने शुक्रवार को नरेश और उनकी कंपनियों के दिल्ली और मुंबई के परिसरों में छाप मारा। इस छापेमारी से पता चला कि गोयल ने गैरकानूनी तरीके से भारी मात्रा में पैसा विदेश भेजा।