Jet Airways के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर रंजन मथाई का इस्तीफा, वजह है बेहद खास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कर्ज से दबी Jet Airways के एक अन्य इंडिपेंडेंट डायरेक्टर रंजन मथाई ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दूसरी जिम्मेदारियों की वजह से दबाव बढ़ने पर इस्तीफा देने की बात कही है। गौरतलब है कि जेट एयरवेज इन दिनों कई मुश्किलों का सामना कर रही है। हाल में कंपनी को मुंबई से अपनी 10 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थीं। पिछले 2 हफ्तों के अंदर विक्रम सिंह मेहता के बाद वो जेट एयरवेज के इस पद को छोड़ने वाले दूसरे इंडिपेंडेंट निदेशक हैं।
