छोटे भाई की संपत्ति खरीदने की रेस में मुकेश अंबानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छोटे भाई अनिल अंबानी की आरकॉम के ऐसेट्स पाने की होड़ में मुकेश अंबानी की जियो कंपनी और सुनील मित्तल की भारती एयरटेल है। दरअसल, दिवालिया कंपनी की एसेट्स के लिए इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के तहत जियो, एयरटेल सहित कई कंपनियों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जमा किया है। बता दें दोनों कंपनियों ने इनसॉल्वेंसी प्रोसीडिंग्स के तहत आरकॉम और इसकी दो इकाइयों रिलायंस टेलिकॉम और रिलायंस इन्फ्राटेल में दिलचस्पी दिखाई है।
