अनंतनाग में आतंकियों का पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला, 2 जवान सहित 5 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज J&K के अनंतनाग की शैरबाग पुलिस चौकी को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। जहां आतंकियों का निशाना चूकने से ग्रेनेड सड़क किनारे जा गिरा। इस हमले में CRPF के 2 जवान तथा 3 अन्य नागरिक घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले भी पुलवामा और अनंतनाग में ग्रेनेड हमले हुए थे।
