जम्मू कश्मीर : पुलगाम एनकाउंट में शहीद डीएसपी अमन ठाकुर को अंतिम विदाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार को सुरक्षा बलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। मुठभेड़ में पुलिस के डीएसपी अमन ठाकुर और सेना का एक जवान शहीद हो गए। शहीद अमन ठाकुर को आज अंतिम विदाई दी गई। बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद घाटी में जैश के कई आतंकी मारे जा चुके हैं। इसके बाद से सेना और पुलिस ने घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
