सजा काट रहे आसाराम को लगा झटका, 20 दिन की प्रथम पैराेल अर्जी खारिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्वंयभू बाबा आसाराम बापू की 20 दिन की पैरोल वाली याचिका जोधपुर डिस्ट्रिक्ट पैरोल कमेटी ने खारिज कर दी है। एक नाबालिग लड़की से वर्ष 2013 में अपने आश्रम में दुष्कर्म करने के दोषी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम 20 दिन की पैरोल चाहते थे, लेकिन जोधपुर डिस्ट्रिक्ट पैरोल कमेटी ने इसे खारिज करते हुए आसाराम को बड़ा झटका दिया है। अब आसाराम को एक बार फिर दीपावली जेल में मनानी पड़ेगी। ये याचिका प्रथम पैरोल के आधार पर दी गई थी।
