तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा गया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली हाईकोर्ट ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। चिदंबरम ने 11 सितंबर को जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। चिदंबरम आइएनएक्स मीडिया मामले में 5 सितंबर से तिहाड़ जेल में बंद हैं। इससे पहले कोर्ट ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत को 3 अक्टूबर तक बढ़ा दिया था। सीबीआई आइएनएक्स मामले की जांच कर रहा है।