अफगानिस्तान: आत्मघाती हमलावरों ने बनाया इस्लामी विद्वानों को निशाना, 50 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: eNCA
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर दहल उठी। जहां बीती रात एक भीषण धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। बीते कुछ महिनों में हुए धमाकों में ये अब तक का सबसे तेज धमाका था। इसमें 80 लोगों से अधिक घायल हो गए, जबकि 40 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए। ये आत्मघाती धमाका पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर एक विवाह हॉल में आयोजित उलेमा परिषद की एक सभा को निशाना बनाकर किया गया था। फिलहाल इसकी जांच जारी है।
