भूस्खलन के बाद विश्व हैरिटेज में शामिल कालका-शिमला ट्रैक बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर बारिश के चलते भारी भूस्खलन हुआ और बड़ी मात्रा में मलबा ट्रैक पर आ जाने से 3 ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा। सोलन-परवाणू हाईवे पर पहाड़ी से दिनभर पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। दूसरी ओर कुल्लू में श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान ग्लेशियर का एक हिस्सा ढह गया था, जिसकी चपेट में आकर 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए।
